लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: आप की आंधी में अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू, बादल, सीएम चन्नी हारे, केजरीवाल की पार्टी 91 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 15:26 IST

Punjab Election 2022: पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया।आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

Punjab Election 2022: पंजाब में आप की आंधी में कई बड़े नेता उड़ गए। पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला नगर सीट से 19,873 मतों के अंतर से हार गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से हार गए। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख मान ने कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराया। बृहस्पतिवार को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के अजित पाल सिंह कोहली ने उन्हें पटियाला नगर सीट से मात दी।

पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पटियाला के शाही परिवार के वंशज सिंह (79) ने 2002, 2007, 2012 और 2017 में कांग्रेस की टिकट पर पटियाला सीट से चुनाव जीता था। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के खटकरकलां में होगा जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में ‘आप’ 117 सीटों में से 91 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

 वह राज्य में अगली सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। मान ने धूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकर कलां में होगा। तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘आप’ को वोट नहीं दिया, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में खेल ट्रैक और स्टेडियम बनाए जाएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी