लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह को लेकर हाई अलर्ट पर पंजाब पुलिस, 14 अप्रैल तक रद्द की पुलिसकर्मियों की छुट्टियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2023 10:08 IST

कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह द्वारा इस महीने के अंत में सिखों से मिलने की मांग के बाद पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल तक राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।पंजाब पुलिस 18 मार्च को जालंधर में पुलिस कार्रवाई के दौरान अमृतपाल के फरार होने के बाद से ही हाई अलर्ट पर है।

चंडीगढ़: कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह द्वारा इस महीने के अंत में सिखों से मिलने की मांग के बाद पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल तक राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की। अमृतपाल ने 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर पंजाब के बठिंडा में सरबत खालसा सभा बुलाने के लिए शीर्ष सिख निकाय, अकाल तख्त के प्रमुखों को कहा है।

पंजाब के डीजीपी ने अधिकारियों को भेजे संदेश में कहा कि तब तक सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पहले से स्वीकृत किए गए सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं और प्रमुखों को 14 अप्रैल तक कोई नया अवकाश स्वीकृत नहीं करने को कहा गया है। पंजाब पुलिस 18 मार्च को जालंधर में पुलिस कार्रवाई के दौरान अमृतपाल के फरार होने के बाद से ही हाई अलर्ट पर है।

गौरतलब है अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लगभग तीन हफ्तों पुलिस को उसकी तलाश जारी है। ऐसे में इस बार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही योजना बनाई है। यही वजह है कि 14 अप्रैल तक पंजाब पुलिस के आलाकमान ने सबकी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दरअसल, पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल 14 अप्रैल से पहले सिख संगठनों से मुलाकात कर सकता है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?