लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल, नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2021 14:11 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद छोड़ने का प्रस्ताव कांग्रेस नेतृत्व के सामने रख दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सोनिया गांधी को भी फोन कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के साथ तकरार के बीच सीएम पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है।अमरिंदर सिंह उन्हें बिना विश्वास में लिए विधायक दल की बैठक बुलाने पर नाराज।अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भी फोन कर इस संबंध में नाराजगी जताई है।

नई दिल्ली: पंजाबकांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी तकरार के बीच सीएम पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही खबर है कि कांग्रेस विधायक दल की आज होने वाली बैठक पहले अमरिंदर सिंह ने भी पार्टी के अपने खेमे के विधायकों की एक बैठक दिन में 2 बजे बुलाई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी तनातनी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। एआईसीसी के महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। 

रावत ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस के अनेक विधायकों ने एआईसीसी से पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक तत्काल बुलाने का अनुरोध किया। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर को शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है।’ 

इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया। 

सिद्धू ने शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, ‘एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर 2021 को शाम पांच बजे बुलाई गई है।’ 

कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज

सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह उन्हें बिना विश्वास में लिए विधायक दल की बैठक बुलाने पर नाराज है। इस संबंध में उन्होंने सोनिया गांधी को भी फोन कर ऐतराज जताया है। दूसरी ओर माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिद्धू के खेमे की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। 

पिछले महीने, राज्य के चार मंत्रियों और कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष के स्वर उठाए थे और कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है। 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत शामिल होंगे। बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप