लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः आप महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ क्या कर रहे हैं?, अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधा, नाना पटोले और नवजोत सिंह सिद्धू कहां से आएं

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:56 IST

Punjab Congress: मत भूलिए कि कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल किया जो 14 साल तक भाजपा के साथ रहे। और नाना पटोले तथा रेवंत रेड्डी कहां से आएं हैं, क्या आरएसएस से नहीं आए। परगट सिंह तो चार साल तक अकाली दल के साथ थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत जी, धर्मनिरपेक्षता की बात करना बंद कीजिए।अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के साथ तनातनी के बीच पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।पिछले 10 साल से उनके खिलाफ अदालतों में मामले लड़ रहा हूं।

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के उस बयान के लिए उन पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि सिंह ने ‘‘अपने अंदर के धर्मनिरपेक्ष अमरिंदर को मार दिया है’’।

सिंह ने रावत को नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा से कांग्रेस में आने तथा पार्टी के महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन की याद दिलाई। अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा नहीं करके और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ‘अस्थिर व्यक्ति’ के हाथों में पार्टी को देकर अपने ही हितों को नुकसान पहुंचाया है।

रावत ने बुधवार को कहा था कि ऐसा लगता है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘अपने अंदर के धर्मनिरपेक्ष अमरिंदर को मार दिया है’। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह अपनी खुद की पार्टी का गठन करेंगे और यदि केंद्र के विवादास्पद नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को उनके हित में सुलझा लिया गया तो वह भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर समझौता होने की उम्मीद है।

अमरिंदर सिंह का हवाला देते हुए उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘‘हरीश रावत जी, धर्मनिरपेक्षता की बात करना बंद कीजिए। मत भूलिए कि कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल किया जो 14 साल तक भाजपा के साथ रहे। और नाना पटोले तथा रेवंत रेड्डी कहां से आएं हैं, क्या आरएसएस से नहीं आए। परगट सिंह तो चार साल तक अकाली दल के साथ थे।’’

उन्होंने रावत से सवाल किया, ‘‘और आप महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ क्या कर रहे हैं? या हरीश रावत जी आप कह रहे हैं कि जब तक कांग्रेस के मकसद हल हो रहे हों, तब तक तथाकथित सांप्रदायिक दलों के साथ शामिल होना ठीक है। यह कोरा राजनीतिक अवसरवाद नहीं है तो क्या है?’’ अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के साथ तनातनी के बीच पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

अकाली दल की मदद करने के आरोपों पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने रावत से पूछा, ‘‘क्या आपको लगता है कि इसी वजह से मैं पिछले 10 साल से उनके खिलाफ अदालतों में मामले लड़ रहा हूं। और मैं 2017 से पंजाब में कांग्रेस के सारे चुनाव क्यों जीतता रहा।’’ अमरिंदर ने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझ पर भरोसा नहीं करके और कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में देकर अपने ही हितों को नुकसान पहुंचाया है जो केवल खुद के लिए वफादार हैं।’’ 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहहरीश रावतकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूनाना पटोले
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील