लाइव न्यूज़ :

पंजाब: शख्स ने पूछा काम पर सवाल तो कांग्रेस विधायक ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वीडिय़ो

By विनीत कुमार | Updated: October 20, 2021 14:34 IST

पंजाब कांग्रेस के एक विधायक द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने विधायक से पूछा था कि उन्होंने क्या काम किया है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल एक शख्स की पिटाई करने का वीडियो हुआ वायरल।लोगों को संबोधित करने के दौरान युवक ने काम को लेकर पूछे थे सवाल।

चंडीगढ़: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम को लेकर सवाल करने वाले एक शख्स की पिटाई के वीडियो ने एक बार फिर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। पंजाबकांग्रेस में खींचतान पहले ही पार्टी के लिए चुनौती बनी हुई है।

बहरहाल, वायरल हो रहे वीडियो में जोगिंदर पाल को सफेद कुर्ते में देखा जा सकता है। वे पठानकोट जिले के भोआ में एक पंडाल के अंदर लोगों के एक समूह को संबोधित करते नजर आ रहे है। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि ऐसा लगता है कि वह गांव में हुए काम के बारे में बात कर रहे हैं।

पाल जब बोल रहे हैं, उसी बीच गहरे भूरे रंग की शर्ट में एक युवक उनके पास जाता है। शख्स पहले भीड़ के किनारे खड़ा था और लगातार कुछ बोल रहा था। पाल शुरू में उसकी ओर देखते हैं और उसे अनदेखा कर अपना भाषण जारी रखते हैं।

विधायक ने करीब बुलाया फिर लगा दिया थप्पड़

वीडियो में ये भी नजर आता है कि शख्स के बगल में खड़ा एक पुलिस अधिकारी उसे हाथ से पकड़ता है और दूर ले जाने की कोशिश भी करता है। शख्स इस बीच चिल्लाता रहता है और सवाल पूछता है, 'आपने क्या किया है?'

ऐसे में विधायक उसे करीब बुलाते हैं और अपना माइक उसे सौंप देते हैं। इसके बाद उस पर थप्पड़ों की झड़ी लगा देते हैं। यही नहीं, जिस पुलिस वाले ने शुरू में शख्स को दूर ले जाने की कोशिश की थी। वह भी भीड़ के साथ शामिल हो जाता है और मारने लग जाता है। 

इन सबके बीच एक अन्य पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप के बाद ही वह आदमी बचने में कामयाब होता है। इस पूरी घटना पर राज्य के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, 'विधायक को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। हम जनता के प्रतिनिधि हैं और यहां उनकी सेवा करने के लिए हैं।'

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे