अमृतपाल की गिरफ्तारी पर भगवंत मान बोले- 'हम चाहते तो उसी दिन पकड़ लेते, लेकिन...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 23, 2023 03:22 PM2023-04-23T15:22:13+5:302023-04-23T15:23:47+5:30

अमृतपाल की तलाश पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के साथ-साथ भारत से लगी सीमाओं तक हो रही थी। उसे मोगा जिले स्थित गांव रोडे से रविवार के तड़के गिरफ्तार किया गया। अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's reaction to Amritpal's arrest | अमृतपाल की गिरफ्तारी पर भगवंत मान बोले- 'हम चाहते तो उसी दिन पकड़ लेते, लेकिन...'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Highlightsअमृतपाल सिंह मोंगा से गिरफ्तार कर लिया गया हैपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई हैभगवंत मान बोले- हम चाहते तो उसी दिन पकड़ लेते, लेकिन खून खराबा नहीं चाहते थे

चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह मोंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के अजनाला में थाने पर हुई हिंसा के मामले में प्रमुख आरोपी भगोड़ा खालिस्तानी अमृतपाल सिंह लगभग एक महीने से पुलिस को छका रहा था। वह बीते 18 मार्च से फरार चल रहा था। अमृतपाल सिंह को मोगा जिले स्थित गांव रोडे से रविवार के तड़के गिरफ्तार किया गया।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। भगवंत मान ने कहा है कि हम चाहते तो उसे पहले ही पकड़ लेते लेकिन खून खराबा नहीं चाहते थे। अपने संदेश में भगवंत मान ने कहा, कुछ लोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहे थे, "हमने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। हम चाहते तो उस दिन भी पकड़ सकते थे, लेकिन नहीं चाहते थे कि कोई खून खराबा हो या गोलीबारी हो। अजनाला में पुलिस थाने के सामने पालकी साहब जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी रहती है, कुछ लोग लेकर आ गए थे और उसे ढाल बनाकर थाने के अंदर चले गए थे। उस दिन भी डीजीपी को निर्देश दिए थे कि चाहे कुछ भी हो जाए गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा को और उनके सम्मान में कोई आंच नहीं आनी चाहिए। ना हमने कोई वाटर कैनन यूज किया और ना ही कोई कंकड़ पत्थर चला। हालांकि कुछ पुलिस जवान जख्मी जरूर हुए। गुरु ग्रंथ साहिब की इज्जत और सम्मान जो लोगों के मन में हैं उसके लिए हम कुछ भी करेंगे। पंजाब पुलिस की बहुत तारीफ हुई कि उन्होंने बहुत संयम से स्थिति को कंट्रोल किया।"

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया भी आई है। अनुराग ठाकुर ने कहा "भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लगा, लेकिन थोड़ा जल्दी होता तो अच्छा था।"

बता दें कि अमृतपाल की तलाश पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के साथ-साथ भारत से लगी सीमाओं तक हो रही थी। गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है। अमृतपाल के करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह सहित अन्य आठ सहयोगी पहले से ही इस जेल में बंद है।

Web Title: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's reaction to Amritpal's arrest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे