लाइव न्यूज़ :

पंजाब : बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:33 IST

Open in App

पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136वीं बटालियन के जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान इरशाद के रूप में की गयी है और उसके पास से हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद किए गए हैं। बीसीएफ के जवानों ने सुरक्षा चौकी के पास बृहस्पतिवार तड़के सीमा पार से हो रही तस्करी को रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गया। तलाशी के दौरान इरशाद के पास से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब 2.125 किलोग्राम हेरोइन थी। बीओपी सतपाल के पास तैनात बीएसएफ की 136वीं बटालियन के जवानों ने कुछ संदिग्ध हरकत देखी और पाया कि तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन जब घुसपैठियों ने ध्यान नहीं दिया, तो जवानों ने उस दिशा में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद घुसपैठियों में से एक घायल हो गया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिक सुबह अपने घायल साथी की तलाश में दोबारा लौटे, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने उन पर फिर से गोलियां चलाईं और वे भाग गए। बाद में बीएसएफ जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घायल पाकिस्तानी नागरिक की पहचान इरशाद के रूप में हुई। उसे जांघ में गोली लगने के बाद फिरोजपुर में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :136th Battalion
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतचीन पर भरोसा करना खुद को धोखा देने जैसा, इसलिए सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं भारतीय सेना

भारतकश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

भारतबीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमापार करने के मामले में बांग्लादेश के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया

भारतभारत बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो सफेद मोरों को बचाया

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप