लाइव न्यूज़ :

Punjab Bhagwant Mann: 763 नौजवानों को नियुक्ति पत्र?, मान सरकार मिशन रोजगार, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2025 21:24 IST

Punjab Bhagwant Mann: चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में कार्यक्रम हुआ। सेहत विभाग, कॉरपोरेशन और हायर एजुकेशन विभाग के नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Bhagwant Mann: कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह और हरजोत बैंस भी मौजूद रहे। Punjab Bhagwant Mann: युवा पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं।Punjab Bhagwant Mann: तीन वर्षों में 51000 से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां दी जा चुकी है।

Punjab Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 763 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। पिछले लगभग तीन वर्षों में 51000 से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां दी जा चुकी है। चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में कार्यक्रम हुआ। सेहत विभाग, कॉरपोरेशन और हायर एजुकेशन विभाग के नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह और हरजोत बैंस भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब ये युवा पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये युवा इन संबंधित विभागों से जुड़कर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही युवाओं को 50,000 और नौकरियां प्रदान करेगी। मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणियां की। इस कार्यक्रम में उन्होंने 763 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान पंजाब के युवाओं को 51,655 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सहकारिता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग में नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।’’ मान ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से 51,000 सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सरकारी नौकरियों का आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है कि अधिकतम युवाओं को नौकरी मिले ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक पूर्णतया सुरक्षित तंत्र अपनाया गया है, जिसके कारण लगभग 51,000 नौकरियों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीने में युवाओं को रिकॉर्ड 51,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। मान ने कहा कि सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप