लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल ने सौ करोड़ टीकाकरण पर देशवासियों को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर भारत में सौ करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण होने के साथ ही पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बृहस्पतिवार को इसे एक सामूहिक उपलब्धि बताया और कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक उदाहरण पेश किया है। टीकाकरण को एक सामूहिक उपलब्धि करार देते हुए पुरोहित ने कहा कि भारत ने मोदी के नेतृत्व में एक उदाहरण पेश किया। पुरोहित चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुरोहित ने टीके की सौ करोड़ खुराक दिए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 रोधी टीके की सौ करोड़ से अधिक खुराक दिया जाना हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है कि हम कोरोना वायरस जनित महामारी से निर्णायक मुकाबला करने में सक्षम हैं।

दत्तात्रेय ने कहा, “इससे यह पुनः सिद्ध होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ संकल्पित नेतृत्व ने इस मील के पत्थर को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।”

पुरोहित ने कहा कि लॉकडाउन लगाना और प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए अन्य कदम, सही समय पर लिया गया निर्णय था जिससे संक्रमण को रोकने में कुछ हद तक सफलता मिली। पंजाब के राज्यपाल ने कहा, “बाद में आत्मनिर्भर भारत अभियान का उदाहरण पेश करते हुए भारत ने न केवल अपना टीका बनाया बल्कि उसे अन्य देशों को भी निर्यात किया।”

पुरोहित ने वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, गैर सरकारी संगठनों तथा अन्य संगठनों को टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण