लाइव न्यूज़ :

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पेश किया 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट, जल्द नई कृषि नीति लाने का ऐलान

By भाषा | Updated: March 10, 2023 13:41 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। 2023-24 के लिए भगवंत मान सरकार की ओर से 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेश किया पंजाब का इस साल का बजट। लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया, सरकार का दावा- कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर है विशेष ध्यान।बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,888 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने कहा कि बजट में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। चीमा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र सरकार के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए कुल बजट का आकार पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़ाकर 1,96,462 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह आप सरकार का पहला पूर्ण बजट है। गौरतलब है कि आप सरकार ने मार्च, 2022 में सत्ता में आने के बाद सबसे पहले 22 मार्च, 2022 को लेखानुदान पारित किया। इसके बाद साल के बचे हुए हिस्से के लिए जून महीने में अपना बजट पेश किया था।

पंजाब में जल्द नई कृषि नीति लाने का ऐलान

वित्त मंत्री ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,888 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नई कृषि नीति लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है। बजट में फसल विविधीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। सरकार ने एक 'जोखिम शमन फसल बीमा योजना- 'भाव अंतर भुगतान योजना' शुरू करने का फैसला लिया है।

चीमा ने कहा कि धान और मूंग की फसल की सीधी बुवाई के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने पराली जलाने के मुद्दे पर कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

'आम आदमी क्लीनिक' में अब तक 10.50 लाख लोगों का इलाज

इसके अलावा, चीमा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 9,331 करोड़ रुपये की मुफ्त बिजली सब्सिडी निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र पर, उन्होंने कहा कि राज्य में 'आम आदमी क्लीनिक' में अब तक 10.50 लाख लोगों का इलाज किया जा चुका है। उनके मुताबिक, भगवंत मान सरकार अब तक 26,797 लोगों को नौकरियां दे चुकी है।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब