लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पंजाबी व्यापारी के हत्यारों को कठोर सजा दी जाए: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:15 IST

Open in App

जम्मू, छह जनवरी जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने बुधवार को उपराज्यपाल प्रशासन और पुलिस से श्रीनगर में एक पंजाबी व्यापारी की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें कठोर सजा दिलाने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को, आतंकवादियों ने श्रीनगर के एक बाजार में सतपाल निश्चल की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने कुछ ही दिनों पहले अधिवास प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, जिससे उन्हें जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने और संपत्ति रखने का अधिकार मिल गया था।

जेकेपीसीसी के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा, "एक प्रमुख व्यवसायी की हत्या, जो चालीस वर्षों से कश्मीर में व्यापार कर रहा था, सुरक्षा नेटवर्क की विफलता के अलावा गंभीर चिंता का विषय है।"

उन्होंने कहा कि चूंकि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए यह सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है कि हत्यारों का जल्दी पता लगाया जाए।

शर्मा ने कहा कि उन्हें कानून के अनुसार कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जेकेपीसीसी के प्रवक्ता ने कहा, "यह कश्मीर पर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है, जिसके लिए उसे विस्थापित समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम