लाइव न्यूज़ :

पुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 20:43 IST

Pune Municipal Corporation Elections: सूत्रों ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना कम ही दिखती है क्योंकि कांग्रेस 165 सीट वाले पुणे नगर निगम में कम सीट लेने की इच्छुक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देPune Municipal Corporation Elections: शरद पवार की राकांपा (शरद चंद्र पवार) के साथ भी बातचीत कर रही है।Pune Municipal Corporation Elections: मुद्दे पर अपनी पार्टी से बात करनी होगी, जो सीट का सम्मानजनक हिस्सा चाहती है।Pune Municipal Corporation Elections: पकड़ मजबूत करने के लिए अच्छी खासी संख्या में वोट की जरूरत है।

Pune: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पुणे नगर निगम चुनाव के लिए विपक्षी कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी। राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, पवार ने कल रात इस संबंध में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल को फोन किया था।

सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान अजित पवार ने गठबंधन करने के लिए चर्चा का प्रस्ताव रखा, जिस पर पाटिल ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर अपनी पार्टी से बात करनी होगी, जो सीट का सम्मानजनक हिस्सा चाहती है।

हालांकि, इन सूत्रों ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना कम ही दिखती है क्योंकि कांग्रेस 165 सीट वाले पुणे नगर निगम में कम सीट लेने की इच्छुक नहीं है। सूत्रों ने बताया, “पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस की है (महा विकास आघाडी के सीट बंटवारे के फार्मूले के अनुसार) और पार्टी को जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अच्छी खासी संख्या में वोट की जरूरत है।”

पुणे नगर निगम चुनाव में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अपने महा विकास अघाडी के सहयोगी दलों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (शरद चंद्र पवार) के साथ भी बातचीत कर रही है।

टॅग्स :Puneराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह