लाइव न्यूज़ :

पुणे : नाबालिग लड़की का अपहरण कर 14 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 8, 2021 11:06 IST

पुणे में एक नाबालिग लड़की के साथ 14 लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया और इसमें कुछ चतुर्थ रेलवेकर्मी भी शामिल थे । पुलिस ने अभी मामले की जांच में लगी हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण मामले में 14 गिरफ्तारआरोपी लड़की को मदद करने के नाम पर बहला-फुसलाकर ले गए थे लड़की के साथ 14 लोगों ने अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म किया

पुणे : पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है । पुणे में एक किशोरी के अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस मामले में अबतक कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है । मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है । 

दरअसल किशोरी 31 अगस्त को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से पुणे स्टेशन की ओर गई थी । स्टेशन पहुंचकर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी लेकिन जब ट्रेन मिलने में देरी होने लगी तो एक रिक्शालक ने कहा कि अब ये ट्रेन अगले दिन मिलेगी और साथ ही कहा कि वह रात में रूकने के लिए लड़की का प्रबंध भी कर देगा ।  हालांकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया और उसके साथ धोखा किया । 

पुलिस ने कहा कि ऑटोचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तोर पर उसका अपहरण किया और शहर की अलग-अलग जगहों पर उसेक साथ बलात्कार किया । ऑटोचालक के दोस्तों में रेलवे के कुछ चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी भी थे । 

एक अधिकारी ने कहा कि "किशोर लड़की के एक परिचित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है । सोमवार को हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था ।  इस मामले में आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गई थी । 

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे, पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

टॅग्स :Puneमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया