लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: पुलिस की जाँच में मदद करने कल सुबह कश्मीर पहुँचेगी NIA की टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी होंगे साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 21:23 IST

पुलवामा आतंकी हमले में अभी तक 42 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो चुकी है। 40 से ज्यादा जवान घायल हैं जिनमें से आधे से ज्यादा की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनएसए अजीत डोभाल से स्थिति पर चर्चा की।गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह श्रीनगर पहुंचेंगे। राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी बात की।पीएम नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) शुक्रवार सुबह पुलवामा आतंकी हमले की जाँच में जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए मदद के लिए पहुँचेगी। गुरुवार दोपहर हुए इस हमले में 42 सीआरपीएफ जवान शहीद हो चुके हैं। 

हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हैं जिनमें से आधे से ज्यादा की हालत नाजुक बतायी जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पूरे हालात पर करीबी नजर बनाए रखे हुए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अजीत डोभाल से फोन पर पुलवामा हमले के बाद चर्चा की। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार को श्रीनगर पहुँच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सीआरपीएफ के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। 

यह आतंकवादी हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के गाड़ियों का काफिल जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। इस काफिले में करीब 70 गाड़ियाँ थीं जिनमें 2500 से ज्यादा जवान थे।

आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले में टकरा दी जिसमें सीआरपीएफ की एक बस के परखच्चे उड़ गये। इस बस में 44 जवान सवार थे जिनमें से 42 मारे गये।

आत्मघाटी हमले के बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ का काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें 40 से ज्यादा जवान घायल हो गये। घायल जवानों में से आधे से ज्यादा की हालात नाजुक बतायी जा रही है।

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले के बाद एक वीडियो जारी करके अली अहमद डार नामक आतंकी को फिदायीन हमलावर बताते हुए हमले के लिए जिम्मेदार बताया। 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलवामा हमले को सीआरपीएफ पर किया गया सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। इससे पहले सितंबर 2016 में हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे