लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद बीजेपी ने रद्द किए PM मोदी और अमित शाह के सभी राजनीतिक कार्यक्रम

By भाषा | Updated: February 15, 2019 10:29 IST

मोदी और शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियां और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी और शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता रैलियां कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की शहादत की पुष्टि की।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी नेताओं ने शुक्रवार को होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

मोदी और शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियां और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।

42 शहीद जवानों के नाम जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की शहादत की पुष्टि की। पुलिस ने हमले में मारे गये 42 जवानों की नाम की लिस्ट जारी की है। 

जिन जवानों के नाम की पुष्टि की गई है वो सभी उस बस में सवार थे जिसमें आत्मघाती कार हमलावार ने  टक्कर मारी थी। 

गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से टक्कर मार दी। आतंकवादी ने जिस बस में सीधी टक्कर मारी उसमें 42 जवान सवार थे। इस बस में सवार सभी जवानों की मौत हो गयी। 

इस हमले में सीआरपीएफ की चार बसों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के काफिले में करीब 70 बसें थीं जिनमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे