लाइव न्यूज़ :

AMU स्टूडेंट का पुलावामा अटैक पर विवादित ट्वीट, लिखा- हाऊ इज द जैश, ग्रेट सर...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 15, 2019 15:07 IST

Pulwama Attack: सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में 14 फरवरी को यात्रा कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

Open in App

Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार (14 फरवरी) को फिदायीन हमले में 49 जवान शहीद हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। एक ओर जहां देश इस हमले के बाद से काफी आक्रोश में है, वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय के एक छात्र ने कथित रूप से विवादित टिप्पणी कर दी। इस छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा- हाऊ इज द जैश, ग्रेट सर....

आपत्तिजनक ट्वीट करने वाला ये छात्र गणित विभाग से है। बता दें कि फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के चर्चित डायलॉग- 'हाऊ इज द जोश' का मजाक उड़ाते हुए छात्र ने ये विवादित पोस्ट किया।

जब विवाद बढ़ा, तो छात्र ने पोस्ट डिलीट कर दी। साथ ही खुफिया एजेंसियां इस मामले में छानबीन पर लग गईं। साथ ही पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

ड्यूटी पर लौट रहे थे जवान:  सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में 14 फरवरी को यात्रा कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)सीआरपीएफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब