लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष को ‘हल्का’ दिल का दौरा, चेन्नई के अस्पताल भेजे गए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:57 IST

Open in App

पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष ई आर सेल्वम को मंगलवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने पर यहां स्थित इंदिरा गांधी राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। इंदिरा गांधी राजकीय सामान्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (प्रभारी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभाध्यक्ष चेन्नई में आपोलो अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की पहले से ही देखरेख में थे। इसमें कहा गया है कि उन्हें आगे की जांच पड़ताल के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभाध्यक्ष की हालत स्थिर है।पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, मंत्रियों और विधायकों ने यहां अस्पताल में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।विधानसभा में आने से पहले सेल्वम को हल्का दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें यहां के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।ऐसे में जब सेल्वम का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उपाध्यक्ष पी राजावेलु ने मंगलवार को सदन के चालू बजट सत्र की कार्यवाही का संचालन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतपुडुचेरी की NDA सरकार से सीख ले द्रमुक सरकार?, टीवीके प्रमुख विजय बोले- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से 100 प्रतिशत सबक मिलेगा

भारतपुडुचेरीः 14 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री ए. जॉन कुमार और 3 विधायक वी सेल्वम, जीएनएस राजशेखरन और ई थीपैंथन लेंगे शपथ

भारतएआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकारः आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री सरवनन कुमार ने दिया त्यागपत्र, विधायक वेंकटेशन, रामलिंगम और अशोक बाबू ने दिया इस्तीफा

स्वास्थ्यकोरोना वायरसः फिर से कोविड की वापसी?, पुडुचेरी में 12 लोग संक्रमित

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos