लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी विधानसभाः 324 प्रत्याशी, पूर्व सीएम नारायणसामी नहीं लड़ रहे चुनाव, 30 मार्च को पीएम मोदी करेंगे रैली, 6 अप्रैल को मतदान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2021 12:34 IST

Puducherry Election 2021: पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी दो सीटों पर लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा।एआईएनआरसी राजग गठबंधन का नेतृत्व कर रही है।भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Puducherry Election 2021: पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आयोग ने कहा कि कुल 382 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें से 58 प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। यहां पर मुख्य मुकाबला राजग और सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) के साथ है।  

पुडुचेरी विधानसभा में 33 सीटें हैं

वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 22 फरवरी को विश्वास प्रस्ताव के विफल रहने के बाद केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रपति शासन के अधीन है। पुडुचेरी विधानसभा में 33 सीटें हैं। जबकि 30 लोगों द्वारा चुने जाते हैं, तीन उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र द्वारा नामित किए जाते हैं। इन 30 सीटों में से पांच एससी/एसटी के लिए आरक्षित हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में 30 मार्च को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी मुख्य उम्मीदवारों में से शामिल हैं और वह तट्टानचावडी और यानम से चुनाव लड़ रहे हैं।

एआईएनआरसी यहां 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है

राजग में शामिल एआईएनआरसी यहां 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यहां क्रमश: नौ और पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) का नेतृत्व कर रही कांग्रेस सबसे ज्यादा 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को यहां 15 सीटें दी गई है। एक सीट पर वह निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। वहीं एसडीए की घटक द्रमुक 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा ने नौ सीटों पर और अन्नाद्रमुक ने शेष पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं

भाजपा एन एन रंगासामी की एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में पुडुचेरी चुनाव लड़ रही है। राजग का नेतृत्व कर रहे एआईएनआरसी ने कुल 30 सीटों में से 16 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर और अन्नाद्रमुक ने शेष पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। प्रमुख उम्मीदवारों में एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमशिवायम और भाजपा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष वी. समिनाथन शामिल हैं।

डीएमके को 13 सीटें आवंटित की गई हैं

एआईएनआरसी ने दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि अन्नाद्रमुक और भाजपा ने किसी भी महिला उम्मीदवार को चुनाव में नहीं उतारा है। कांग्रेस ने 15 सीटों में से 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

कांग्रेस, जो केंद्र शासित प्रदेश में सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रमुख हैं, को 30 विधानसभा सीटों में से 15 आवंटित की गईं, जबकि इसकी सहयोगी डीएमके को 13 सीटें आवंटित की गई हैं। गठबंधन के अन्य घटक वीसीके और सीपीआई को एक-एक सीट दी गई है।

टॅग्स :पुडुचेरी विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?