लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकार संगठन ने किया खुलासा, बताया- क्यों की गई पत्रकार बुखारी की हत्या

By भाषा | Updated: June 16, 2018 08:05 IST

मानवाधिकार समूह ने कहा है कि सैन्य तरीके से समाधान के मुखर आलोचक बुखारी ने कश्मीर में संघर्षविराम का समर्थन किया था। 

Open in App

नयी दिल्ली , 16 जून: मानवाधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज़ (पीयूसीएल) ने वरिष्ठ पत्रकार और ‘ राइजिंग कश्मीर ’ के संपादक शुजात बुखारी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हत्या का मकसद शांति प्रक्रिया को बाधित करना है। 

मानवाधिकार समूह ने कहा है कि सैन्य तरीके से समाधान के मुखर आलोचक बुखारी ने कश्मीर में संघर्षविराम का समर्थन किया था। 

पीयूसीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया , ‘‘ वह सभी पक्षों की हिंसा के खिलाफ थे और वार्ता के जरिए शांति कायम करने के पक्षधर थे। उन्होंने संघर्षविराम का समर्थन किया था। ’’ 

सरकार को पत्रकारों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए : भाजपा

‘ राइजिंग कश्मीर ’ के संपादक शुजात बुखारी की हत्या की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आतंकवादियों ने महज एक व्यक्ति की हत्या नहीं की है बल्कि उन्होंने देश के लोकतंत्र के चौथे खम्भे की हत्या है। 

उन्होंने मांग की कि जम्मू - कश्मीर में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार पर्याप्त कदम उठाए।  बुखारी और उनके दो निजी सुरक्षाकर्मियों की श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। खन्ना ने कहा कि आतंकवादियों ने घृणित अपराध को अंजाम दिया है और भाईचारे को कलंकित किया है। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण