नीतीश कुमार के जनता दरबार में खुली सरकारी काम की पोल, लालफीताशाही से परेशान जनता ने सीधे सीएम से की शिकायत

By एस पी सिन्हा | Published: April 18, 2022 05:20 PM2022-04-18T17:20:42+5:302022-04-18T17:24:44+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आए एक फरियादी ने यह कहकर नीतीश कुमार को चौंका दिया कि उनके द्वारा आदेश किये जाने का बावजूद उसका काम नहीं हो रहा है।

Public work polled in Nitish Kumar's public court, people troubled by red-tapism complained directly to CM | नीतीश कुमार के जनता दरबार में खुली सरकारी काम की पोल, लालफीताशाही से परेशान जनता ने सीधे सीएम से की शिकायत

फाइल फोटो

Highlightsनीतीश के जनता दरबार में एक फरियादी ने कहा कि आपके आदेश के बाद भी हमारे यहां पुल नहीं बनाएक अन्य फरियादी ने नीतीश कुमार से कहा कि आपके कहने के बाद भी हमारे यहां सड़क नहीं बनी नीतीश की जनता दरबार में एक शख्स ने कहा कि उसे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सरकारी कर्मियों-अधिकारियों के कारगुजारियों की पोल खुलती जा रही है। मुख्यमंत्री को विभागों के अकर्मण्यता से दो-चार होना पड़ रहा है। जनता दरबार में आए एक फरियादी ने यह कहकर नीतीश कुमार को चौंका दिया कि उनके आदेश के बाद भी उसका काम नहीं हो रहा है।

फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछली बार हम आपसे जनता दरबार में एक पुल निर्माण कराने को संबंध में मिले थे। त्रिवेणीगंज में पुल बनाने की मांग हमने आपसे की थी। लेकिन आज तक उस पर कोई प्रगति नहीं हुई। आपके आदेश के बाद भी कुछ नहीं हुआ। जबकि आप ही बोले थे कि काम हो जायेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

यह शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन लगवाया और कहा कि ये पहले भी जनता दरबार में आ चुका हैं। हमने पुल बनाने को कहा था, लेकिन इनका कहना है कि वहां अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि आप इसे देखिए और मामले का सामाधान करवाइए।

वहीं, शिवहर से आये एक फरियादी ने नीतीश कुमार से कहा कि हम भी दूसरी दफे आपके दरबार में आये हैं। पिछली दफे आपने हमारे टोला में सड़क बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। आप इस समस्या को अपने स्तर से देखिए। जनता दरबार में आने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

जनता दरबार में एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के सामने बताया कि उसे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस बात की शिकायत लोक शिकायत निवारण केन्द्र में भी की। लोक निवारण में जो पहली तारीख लगी, उसमें गया भी लेकिन दूसरी तारीख में जाने से मना करने के लिए धमकी दी गई, जिसकी वजह से मैं नहीं गया।

इतना सुनते ही मुख्यमंत्री ने फौरन मुख्य सचिव को बुलाने का निर्देश दिया और कहा कि पूरे मामले को देखिए, पता करिए आखिर कौन है जो धमकी दे रहा है। इस तरह से कई फरियादियों ने सरकार के काम-काज की पोल खोल कर रख दी है।

Web Title: Public work polled in Nitish Kumar's public court, people troubled by red-tapism complained directly to CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे