लाइव न्यूज़ :

PTM मामलाः हर्षवर्द्धन का सिसोदिया पर पलटवार, कहा- नहीं चाहिए उनसे प्रमाणपत्र, ईमानदारी से काम करने में रखते हैं यकीन

By भाषा | Updated: January 3, 2020 18:40 IST

दिल्लीः हर्षवर्द्धन ने चार जनवरी को दिल्ली सरकार के विद्यालयों में निर्धारित पीटीएम को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लोगों के प्रतिवेदनों को संबंधित प्राधिकार के पास भेजना उनकी जिम्मेदारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के विद्यालयों में ‘अभिभावक-शिक्षक’ बैठक (पीटीएम) मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा कि उन्हें मनीष सिसोदिया से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।मनीष सिसोदिया ने टिप्प्णी की थी कि पीटीएम रद्द कराने की कोशिश को लेकर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन को शर्म आनी चाहिए। 

दिल्ली सरकार के विद्यालयों में ‘अभिभावक-शिक्षक’ बैठक (पीटीएम) मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा कि उन्हें मनीष सिसोदिया से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टिप्प्णी की थी कि पीटीएम रद्द कराने की कोशिश को लेकर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन को शर्म आनी चाहिए। 

खबरों के अनुसार हर्षवर्द्धन ने चार जनवरी को दिल्ली सरकार के विद्यालयों में निर्धारित पीटीएम को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लोगों के प्रतिवेदनों को संबंधित प्राधिकार के पास भेजना उनकी जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम ईमानदारी से काम करने में यकीन करते हैं और हमें सिसोदिया से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। मैं दिल्ली में शिक्षा मंत्री रहा हूं और शिक्षा क्षेत्र मुझे अच्छी तरह जानता है।’’ 

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह कुंठित हो गयी है क्योंकि उसे पता है कि आने वाले समय में उसकी क्या स्थिति होगी । उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में उसके नेताओं के और ऐसे बयान आयेंगे। हर्षवर्द्धन ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार के विद्यालयों के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि बुधवार को उनसे मिले थे और उन्होंने उन्हें उस प्रतिवेदन की प्रति सौंपी थी जो उन्होंने उपराज्यपाल को दिया था। इस प्रतिवेदन में शिक्षक संघ ने चार जनवरी को निर्धारित पीटीएम को लेकर चिंता प्रकट की थी क्योंकि अधिकतर उत्तरी राज्यों में ठंड के चलते विद्यालय बंद कर दिये गये हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे बच्चों को ठंड की वजह से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर बैठक स्थगित कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके प्रतिवेदन को इस अनुरोध के साथ उपराज्यपाल के पास भेज दिया कि इस पर गौर किया जाए और उपयुक्त कार्रवाई की जाए। यह कोई नयी बात नहीं है। मैं उन सारे अनुरोधों को संबंधित प्राधिकार के पास भेजता हूं जो मेरे पास आते हैं और मैं पिछले 25 सालों से ऐसा करता आ रहा हूं। लोगों के प्रतिवेदनों को उपयुक्त व्यक्ति के पास भेजना मेरी जिम्मेदारी है।’’

उससे पहले दिन में सिसोदिया ने कहा था, ‘‘हर्षवर्द्धन जी, आपने दिल्ली सरकार के विद्यालयों में अभिभावक -शिक्षक बैठक को रद्द करने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखने की साहस कैसे की। आपको शर्म आनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा था कि बैठक होगी और आम आदमी पार्टी भाजपा को उसे रद्द नहीं करने देगी।

टॅग्स :हर्षवर्धनमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम