लाइव न्यूज़ :

मेट्रो के 250 स्टेशनों में से 69 पर पीएसडी लगाए गए हैं, सभी पर लगाना मुश्किल, खर्च बढ़ने पर लोगों को देना पड़ेगाः डीएमआरसी

By भाषा | Updated: October 7, 2019 18:49 IST

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ को बताया कि मेट्रो के 250 स्टेशनों में से 69 पर पीएसडी लगाये गये हैं। डीएमआरसी ने पीठ को बताया, ‘‘डीएमआरसी इस समय 343.785 किलोमीटर के नेटवर्क का परिचालन कर रहा है। कुल 250 स्टेशनों में से 69 मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी लगाये गये हैं,जो सभी परिचालन में हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो ने उच्च न्यायालय से यह भी कहा कि दुनियाभर में सभी मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी नहीं लगाये जाते।प्रणाली व परिचालन की जरूरतों को देखते हुए कुछ ही मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी लगाये जाते हैं।

डीएमआरसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि दिल्लीमेट्रो की पिंक और मैजेंटा लाइनों पर तकनीकी जरूरतों की वजह से प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाये गये हैं और सभी स्टेशनों पर इन्हें लगाने से परिचालन की लागत बढ़ जाएगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ को बताया कि मेट्रो के 250 स्टेशनों में से 69 पर पीएसडी लगाये गये हैं। डीएमआरसी ने पीठ को बताया, ‘‘डीएमआरसी इस समय 343.785 किलोमीटर के नेटवर्क का परिचालन कर रहा है। कुल 250 स्टेशनों में से 69 मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी लगाये गये हैं,जो सभी परिचालन में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिंक और मैजेंटा लाइन पर संचालित ट्रेनों में लगी पूरी तरह स्वचालित ट्रेन परिचालन प्रणाली की तकनीकी जरूरत को देखते हुए इन लाइनों पर पीएसडी लगाये गये हैं।’’ दिल्ली मेट्रो ने उच्च न्यायालय से यह भी कहा कि दुनियाभर में सभी मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी नहीं लगाये जाते और प्रणाली व परिचालन की जरूरतों को देखते हुए कुछ ही मेट्रो स्टेशनों पर पीएसडी लगाये जाते हैं।

उसने कहा, ‘‘प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर पीएसडी लगाने का खर्च अधिक होगा, जो अगर दिल्ली मेट्रो को उठाना पड़ा तो अंतत: उसका भार किराये में वृद्धि के जरिये नागरिकों पर पड़ेगा अथवा सरकार को बजटीय सहयोग देना होगा।’’ 

टॅग्स :मेट्रोदिल्लीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया