लाइव न्यूज़ :

पीएस गोले बने सिक्किम के नए मुख्यमंत्री, समर्थकों के बीच ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

By भाषा | Updated: May 27, 2019 11:38 IST

स्टेडियम में मौजूद एसकेएम के हजारों समर्थकों ने नेपाली भाषा में शपथ ग्रहण करते समय 51 वर्षीय पार्टी प्रमुख का उत्साहवर्द्धन किया।

Open in App

गंगटोक, 27 मई: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें पी एस गोले के रूप में जाना जाता है। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने यहां पलजोर स्टेडियम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव मैदान में नहीं उतरने के कारण गोले इस समय राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। स्टेडियम में मौजूद एसकेएम के हजारों समर्थकों ने नेपाली भाषा में शपथ ग्रहण करते समय 51 वर्षीय पार्टी प्रमुख का उत्साहवर्द्धन किया। पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं किया।

2013 में गठित एसकेएम ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 17 सीट जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत मिली है। एसकेएम ने 24 से अधिक साल तक सत्ता में रहने के बाद चामलिंग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।

प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के दिग्गज नेता और विधायक थे। वो सिक्किम की पवन चामलिंग सरकार में मंत्री भी थे। साल 2009 में उन्होंने चामलिंग की आलोचना करना शुरू कर दिया। 4 फरवरी 2013 को सिक्किम के सोरेंग में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा का गठन किया। इसकी पहली अध्यक्ष बनी भारती शर्मा। इसके बाद सितंबर 2013 में पीएएस गोले के हाथ में एसकेएम की कमान सौंप दी गई और उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

टॅग्स :सिक्किमसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी