ओडिशा में दिवाली पर पुरी मंदिर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही

By भाषा | Updated: November 4, 2021 20:27 IST2021-11-04T20:27:36+5:302021-11-04T20:27:36+5:30

Prohibitory orders remain in force around Puri temple on Diwali in Odisha | ओडिशा में दिवाली पर पुरी मंदिर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही

ओडिशा में दिवाली पर पुरी मंदिर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही

भुवनेश्वर, चार नवंबर ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की और 12वीं सदी का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।

पुरी के उप जिलाधिकारी भबातरन साहू ने कहा कि निषेधाज्ञा आदेश बृहस्पतिवार सुबह से लेकर देर रात तक के लिए लागू किए गए।

जिला प्रशासन ने महामारी के मद्देनजर मंदिर के पास ''पाया श्रद्धा'' अनुष्ठान पर रोक लगा दी।

इस बीच, कटक जिले के धबलेश्वर मंदिर में भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू रहे। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि कटक जिला प्रशासन ने मशहूर शिव मंदिर के पास निषेधाज्ञा आदेश लागू किया।

वहीं, भुवनेश्वर नगर निगम ने श्रद्धालुओं को लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान की इजाजत नहीं दी। भुवनेश्वर और राज्य के अन्य हिस्से रोशनी से जगमगाते नजर आए। लोगों ने दीये, मोमबत्तियों और बिजली के बल्ब से अपने घरों को सजाया।

महामारी के मद्देनजर भीड़ एकत्र होने से बचाव के लिए भुवनेश्वर और कटक नगर निगम ने अगले सप्ताह होने वाले छठ पूजा उत्सव सार्वजनिक स्थानों पर मनाए जाने पर रोक लगा दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prohibitory orders remain in force around Puri temple on Diwali in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे