लाइव न्यूज़ :

प्रगतिशील संगठनों ने आरजीसीबी का नाम गोलवलकर पर रखे जाने का किया विरोध

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात दिसम्बर राजीव गांधी जैवप्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीसीबी) के दूसरे परिसर का नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत विचारक एम. एस. गोलवलकर के नाम पर करने के केन्द्र सरकार के फैसले पर जारी विवाद के बीच राजनीतिक दलों के बाद अब दो प्रगतिशील संगठनों ने इस कदम की निंदा की है।

‘ऑल इंडिया पीपल्स साइंस नेटवर्क’ (एआईपीएसएन) और ‘केरल शास्त्र साहित्य परिषद’ (केएसएसपी) ने केन्द्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राज्य के लोगों के हित के खिलाफ है।

एआईपीएसएन ने एक बयान में कहा कि एक आधुनिक शोध संस्थान का नाम उस व्यक्ति के नाम रखना बेहद निंदनीय है, जो आधुनिक तकनीक को पश्चिमी तकनीक बताते हुए उसका विरोध करता था।

एआईपीएसएन के महासचिव पी. राजामणिकम ने कहा, ‘‘ इसके अलावा, गोलवलकर के वंशज ‘स्टेम सेल तकनीक’ के जरिए 100 कौरवों के जन्म और ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक’ के जरिए कर्ण के जन्म की बात कहते हुए हमेशा क्षद्म विज्ञान की वकालत करते रहे हैं। इस केन्द्र को अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी का एक क्षद्म विज्ञान केन्द्र ना बनने दें।’’

वहीं, केएसएसपी ने कहा कि आरजीसीबी के दूसरे परिसर का नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत विचारक गोलवलकर के नाम पर रखने का फैसला ‘बेहद निंदनीय’ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

उसने एक बयान में कहा कि केन्द्र का यह कदम न केवल जीव वैज्ञानिकों के लिए नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी एक चुनौती है, जो व्यक्तियेां की गरिमा और मानवता के व्यापक परिप्रेक्ष्य में विश्वास करते हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गत शुक्रवार को आरजीसीबी के दूसरे परिसर का नाम ‘श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर नेशनल सेंटर फॉर कंप्लेक्स डिजीज इन कैंसर वायरल इन्फेक्शन’ रखे जाने की घोषणा की थी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उनसे इस बारे में पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए