लाइव न्यूज़ :

नयी कृषि-उपज मंडी व्यवस्था में भी अनाज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहेगी: नरेंद्र सिंह तोमर

By भाषा | Updated: August 21, 2020 23:42 IST

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि संरचना कोष का पूरा लाभ छोटे और मझोले किसानों तक पहुंचना चाहिए। देश में कुल किसानों में छोटे और मझाले किसानों की संख्या 85 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि विपणन सुधार किसानों के कल्याण के लिए किए गए हैं। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

नयी दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि-उपज विपणन व्यवस्था में हाल के कानूनी सुधारों के बाद भी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर विभिन्न फसलों की खरीद जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कृषि विपणन सुधार किसानों के कल्याण के लिए किए गए हैं। उन्होंने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हाल में शुरू कए गए एक लाख करोड़ रुपये के कृषि संरचना कोष का लाभ छोटे और सीमान्त किसानों को मिल सके।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ हालिया कृषि विपणन सुधारों पर बैठक की। साथ ही इस बैठक में कृषि संरचना कोष पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा बिहार, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कृषि मंत्री शामिल हुए।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला और कैलाश चौधरी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि संरचना कोष का पूरा लाभ छोटे और मझोले किसानों तक पहुंचना चाहिए। देश में कुल किसानों में छोटे और मझाले किसानों की संख्या 85 प्रतिशत है।

इसके अलावा कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार जो नया अध्यादेश लेकर आई है वह पूरी तरह किसानों के कल्याण के लिए है और एमएसपी के मुद्दे पर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों से पहले की तरह एमएसपी पर फसलों की खरीद जारी रहेगी। 

टॅग्स :नरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2024:MP BJP का 14 लोकसभा सीट जीतने का बिग प्लान,पानी से बरसेंगे वोट!

भारतMadhya Pradesh:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी, भोपाल बनाया गया श्रीराम Selfi Point

मध्य प्रदेशग्वालियर किले में 1500 से अधिक लोगों ने एक साथ किया तबला वादन, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतMP Cabinet Oath Ceremony: MP में मंत्रिमंडल विस्तारः विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह समेत 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश"अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाएं, मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही होगा", शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव के कैबिनेट गठन में हो रही देरी पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई