लाइव न्यूज़ :

प्रियंका का सरकार पर निशाना: युवाओं पर लाठियां भांजने से नहीं, रोजगार देने से भारत मजबूत बनेगा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:27 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पिछले दिनों हुए एसएससी-जीडी परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि युवाओं को लाठियां मारने से नहीं, उन्हें रोजगार देने से भारत मजबूत बनेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘छात्र-छात्राएं परीक्षा पास कर चुके हैं। पद खाली पड़े हैं। लेकिन रोजगार मांगने पर एसएससी-जीडी के अभ्यर्थी छात्र-छात्राओं को लाठियां मिल रही हैं। युवाओं को लाठियां मारने से नहीं, उन्हें रोजगार देने से भारत मजबूत बनेगा।’’ खबरों के मुताबिक, एसएससी जीडी परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन पर कथित तौर पर लाठीजार्च किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण