सभा के दौरान उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, प्रियंका ने गहलोत से बात की

By भाषा | Published: February 23, 2021 09:41 PM2021-02-23T21:41:48+5:302021-02-23T21:41:48+5:30

Priyanka speaks to Gehlot, seeking justice for Rajasthan girl arises during meeting | सभा के दौरान उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, प्रियंका ने गहलोत से बात की

सभा के दौरान उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, प्रियंका ने गहलोत से बात की

मथुरा, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के पालीखेड़ा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की सभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उनका संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद मंच के समक्ष करीब दर्जनभर लोगों ने तख्तियां दिखाते हुए राजस्थान की एक लड़की को राजस्थान सरकार से न्याय दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी।

इस पर जब उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी के अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मांग कर रहे लोगों को शांत करने के लिए आगे बढ़े, तो प्रियंका गांधी ने खुद मंच से ही उन्हें रोक दिया और खुद तत्काल माइक छोड़कर नीचे आ गईं।

फिर हाथों में तख्तियां थामे लड़कों एवं कुछ लड़कियों ने कांग्रेस नेता के सामने अपनी समस्या रखी। इस पर गांधी ने उसी समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर मामले की जानकारी ली और उक्त लड़की को न्याय दिलाने को कहा।

कांग्रेस नेता ने न्याय की मांग कर रहे पीड़िता के परिजन से बात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद मामला शांत हो गया और कांग्रेस नेता अपनी बात पूरी करने मंच पर गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka speaks to Gehlot, seeking justice for Rajasthan girl arises during meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे