लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने उठाया सोनभद्र हत्याकांड का सियासी फायदा : उपेन्द्र तिवारी

By भाषा | Updated: July 21, 2019 13:34 IST

उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सांसद आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं। तिवारी के मुताबिक प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री तिवारी ने शनिवार रात यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना के जरिये सियासी लाभ उठाने की कोशिश की है।

इस समय कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है और प्रियंका ने सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने के बहाने सियासी ड्रामा करके यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस में उनसे मजबूत नेता कोई और नहीं है और पार्टी अध्यक्ष पद के लिये उनका दावा सबसे जोरदार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो प्रियंका भी आशान्वित हैं कि वह भी पार्टी प्रमुख बन सकती हैं।

तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था।

सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं। उन्हें किसी ने यह इजाजत नहीं दी है कि वे किसानों और गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लें। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आजम के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि सरकार विधि सम्मत तरीके से अपना काम कर रही है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब