लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से चार साल से नहीं मिलने वाले बयान पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दी सफाई, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 16:13 IST

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राहुल गांधी से चार साल से नहीं मिलने वाले बयान पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही ऐसा नहीं हूं बल्कि बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो राहुल से काफी समय से नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचव्हाण 'जी-23' का हिस्सा हैं, जिसे पिछले कुछ वर्षों में लगातार चुनावी झटके झेलने पड़े हैं। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मैं जब भी दिल्ली में होता हूं तो कभी-कभार डॉ मनमोहन सिंह से मिलता हूं।

नासिक: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अपनी उस टिप्पणी पर सफाई दी है कि वह पिछले चार वर्षों में राहुल गांधी से नहीं मिले हैं। उनसे जब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो चव्हाण ने कहा, "उन्होंने संगठन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अपने तरीके से प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं और देश-विदेश में जा रहे हैं। हर बार उनसे मिलना जरूरी नहीं।"

कांग्रेस में असंतुष्टों के एक समूह के सदस्य चव्हाण ने आगे कहा कि यह सिर्फ उनके बारे में नहीं था। चव्हाण ने कहा, "दो साल के लिए कोविड-19 था। इस दौरान कोई किसी से नहीं मिला। संगठन में अपने पद से इस्तीफा देने से पहले भी वह हमें संगठन से संबंधित कार्यों के लिए महासचिव से मिलने के लिए कहते थे।" इस सप्ताह की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि वह पिछले चार वर्षों में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से नहीं मिल पाए हैं।

गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि उदयपुर में हाल ही में कांग्रेस के सम्मेलन में कोई 'चिंतन' या आत्मनिरीक्षण नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा था, "मैं जब भी दिल्ली में होता हूं तो कभी-कभार डॉ मनमोहन सिंह से मिलता हूं। लेकिन उनकी तबीयत पहले जैसी नहीं रही। वह हमेशा मेहमाननवाजी और बात करने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी मैंने समय मांगा मैं सोनिया गांधी से भी मिला हूं, लेकिन मैं राहुल गांधी से लंबे समय से नहीं मिल पाया हूं। मुझे लगता है कि चार साल हो गए हैं। ऐसी शिकायत है कि पार्टी नेतृत्व उतना सुलभ नहीं है जितना होना चाहिए।"

चव्हाण 'जी-23' का हिस्सा हैं, जिसे पिछले कुछ वर्षों में लगातार चुनावी झटके झेलने पड़े हैं। पोडकास्ट में उन्होंने यह भी कहा था कि हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले कपिल सिब्बल ने दृढ़ता से महसूस किया कि कांग्रेस नेतृत्व को ईमानदार सलाह नहीं मिल रही है और 'नामांकित' व्यक्ति केवल वही सलाह देते हैं जो नेतृत्व को पसंद है।

टॅग्स :पृथ्वीराज चव्हाणकांग्रेसमहाराष्ट्रराहुल गांधीमनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?