लाइव न्यूज़ :

चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश लौट आए।

राजधानी दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नृत्य कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए वहां पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया और कुछ दूर पैदल चलकर उनसे हाथ भी मिलाया।

नड्डा ने इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सारी दुनिया में भारत का डंका बजाया और देश को गौरवान्वित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को एक नयी दृष्टि से देख रही है। मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है। प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जिस आत्मीयता और बेबाकी से बात हुई है, वह भी भारत की अलग तस्वीर प्रस्तुत करती है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकासवाद के साथ आतंकवाद, विस्तारवाद और जलवायु परिवर्तन पर बेबाकी से बात की और साथ ही साझा तरीके से विभिन्न वैश्विक समस्याओं का कैसे समाधान किया जा सकता है, उसकी भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने (मोदी) भारत का सम्मान बढ़ाया है।’’

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया और उससे पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

स्वदेश रवाना होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो काफी फलदायी रहे।

उन्होंने ट्वीट किया, ''पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सीईओ से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र संबोधन समेत द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जो काफी फलदायी रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। हमारे लोगों के बीच समृद्ध संबंध हमारी मजबूत धरोहर में शुमार हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"