लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2025: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई, माघ बिहू और उत्तरायण को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 10:10 IST

Makar Sankranti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में मनाए जा रहे मकर संक्रांति और माघ बिहू समेत विभिन्न त्योहारों पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Open in App

Makar Sankranti 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को फसल कटाई के विभिन्न त्योहारों के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की। ज्ञात हो कि देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की अनेकानेक शुभकामनाएं। उत्तरायण सूर्य को समर्पित यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।’’

मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। यह त्योहार फसल की कटाई से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री ने अलग-अलग भाषाओं में किए गए ट्वीट के जरिए देशवासियों को माघ बीहू और उत्तरायण की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं! हम प्रकृति की प्रचुरता, फसल की खुशी और एकजुटता की भावना का जश्न मनाते हैं। मेरी कामना है कि यह त्योहार खुशियों और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाए।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरायण की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सफलता और खुशियां लाए।’’ प्रधानमंत्री सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी के आवास पर संक्रांति समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में लोहड़ी के मौके पर आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लिया। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिनरेंद्र मोदीपोंगलहिंदू त्योहारगुजरातTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतकोलकाता में भारी हंगामा, टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोले जाने का दावा किया

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: 'टुडेज़ चाणक्य' ने बीजेपी के लिए 192 सीटों के साथ प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की

भारततमिलनाडु में डीएमके का दूसरा कार्यकाल, टीवीके का प्रदर्शन AIADMK से रहेगा बेहतर, देखें टुडे चाणक्य एग्जिट पोल का परिणाम