लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने टीका निर्माताओं से उत्पादन क्षमता बढ़ाने को कहा, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘‘सामर्थ्य, संसाधन और सेवा भाव’’ को भारत के टीका उद्योग की सबसे बड़ी ताकत बताया और टीका निर्माताओं से अपनी उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि करने का आग्रह किया ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा सके।

प्रधानमंत्री ने देश भर के टीका निर्माताओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान कहा कि निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई है और आने वाले दिनों में निजी क्षेत्र टीकाकरण अभियान में और भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने टीका निर्माताओं को हरसंभव मदद और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही टीके की मंजूरी की प्रक्रिया भी तेज और वैज्ञानिक बनाने का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री ने टीका निर्माताओं की उपलब्धियों और उनकी व्यवसायिक कुशलता की सराहना की और कहा कि उनकी क्षमताओं पर विश्वास जताते हुए ही सरकार ने एक मई से 18 साल के ऊपर के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने नये टीकों को विकसित करने की दिशा में वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध और प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने रिकार्ड समय में टीकों को विकसित करने और उनका उत्पादन करने का श्रेय टीका निर्माता कंपनियों को देते हुए कहा कि भारत में निर्मित टीके विश्व में सबसे सस्ते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीकों के विकसित होने और और उनके उत्पादन की पूरी प्रक्रिया के दौरान देश ने ‘‘मिशन कोविड सुरक्षा’’ के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी की भावना के साथ काम किया और शुरु से अंत तक टीका विकसित करने का तंत्र विकसित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ना सिर्फ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि सभी टीका उत्पादकों को हरसंभव मदद और तार्कित सहयोग मिल सके बल्कि यह भी कोशिश की कि टीकों को मंजूरी की प्रक्रिया तेज और वैज्ञानिक हो।

उन्होंने कहा कि नए टीकों की दौड़ में जो हैं, उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी और अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के निजी क्षेत्रों के स्वास्थ्य ढांचे ने बहुत अहम भूमिका निभाई और आने वाले दिनों में निजी क्षेत्र टीकाकरण अभियान में और भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए अस्पतालों और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता होगी।’’

पीएमओ के बयान के मुताबिक टीका निर्माताओं ने 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की अनुमति देने के सरकार के फैसले के लिए और अधिक प्रोत्साहन और लचीलापन प्रदान करने वाले विभिन्न कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

बयान में कहा गया, ‘‘टीका निर्माताओं ने टीका विकास और उत्पादन की प्रक्रिया के दौरान भारत सरकार से प्राप्त समर्थन के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की भी सराहना की।’’

टीका निर्माताओं ने इस संवाद के दौरान उत्पादन, आगामी वैक्सीन उम्मीदवारों और नए वेरिएंट पर शोध करने के लिए अपनी योजनाओं पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू