लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल की भूख हड़ताल का आज है 11वां दिन, गुजरात सरकार पर बढ़ा दबाव

By भाषा | Updated: September 4, 2018 05:39 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि वह गतिरोध को खत्म करने के लिये हार्दिक पटेल से बातचीत करे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किसानों की कर्ज माफी को लेकर पटेल को अपना समर्थन दिया।

Open in App

अहमदाबाद, 04 सितंबर: आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को विपक्षी पार्टियों से समर्थन मिलना जारी है। पाटीदारों के लिये आरक्षण और किसानों की कर्ज माफी को लेकर उनका अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। अब गुजरात की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप किया जाना बाकी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि वह गतिरोध को खत्म करने के लिये हार्दिक पटेल से बातचीत करे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किसानों की कर्ज माफी को लेकर पटेल को अपना समर्थन दिया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 वर्षीय पाटीदार नेता से अपना उपवास समाप्त करने की अपील की है।

हार्दिक पटेल नीत पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने घोषणा की है कि पाटीदारों के दो मुख्य धार्मिक संगठनों-उमिया माता संगठन और खोडलधाम ने भी पटेल को अपना समर्थन दिया है।

पिछले 10 दिनों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा समेत विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की है और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है। 

इससे पहले रविवार को हार्दिक पटेल ने अपनी अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल के नौवें दिन अपनी वसीयत जारी की थी। पटेल ने अपने माता-पिता, एक बहन, 2015 में कोटा आंदोलन के दौरान मारे गए 14 युवाओं के परिजनों और अपने गांव के पास एक पंजरापोल (बीमार और पुरानी गायों के लिए आश्रय) के बीच अपनी संपत्ति का वितरण किया है। पटेल ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने की भी इच्छा व्यक्त की है। यहां वह 25 अगस्त से अनशन पर हैं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण