लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने की 16वीं लोकसभा भंग, कुछ दिनों में नई सरकार लेगी शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2019 13:56 IST

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार (25 मई) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 16वीं लोकसभा भंग करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। हालांकि नयी सरकार कब तक बनेगी इसपर फैसला अभी नहीं हुआ है। इससे पहले राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद से नयी सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है।

खबर है कि नरेन्द्र मोदी 28 मई का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मतदाताओं का आभार व्‍यक्‍त करने के लिए जाएंगे। 29 तारीख को अहमदाबाद जा सकते हैं और 30 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।  

इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव के सभी विजेताओं की लिस्ट सौंप दी है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमान के आमंत्रण को लेकर मीडिया में अटकलें चल रही हैं। एएनाई एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के मुताबिक हमें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इसपर फैसला आते ही हम मीडिया के साथ साक्षा करेंगे। 

24 मई की शाम राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नयी सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब