लाइव न्यूज़ :

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को आएंगे भारत, महाबलीपुरम में लगाई जा रही है लड़ते हुए सॉंड़ों की मूर्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 11:21 IST

भारत-चीन के बीच आगामी अनौपचारिक शिखर बैठक से पहले नजदीक स्थित विश्व धरोहर स्थल महाबलीपुरम में प्रमुख स्थानों पर महात्मा बुद्ध और लड़ते हुए सॉंड़ों की मूर्तियां लगाई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिखर वार्ता के चलते चेन्नई शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। चेन्नई में जीएसटी रोड को भी साफ किया जा रहा है जहां हवाई अड्डा स्थित है। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिनों के लिए भारत आ रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति 11-12 अक्टूबर को चेन्नई में होंगे। भारत-चीन के बीच ये दूसरा अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रहा है।

इससे पहले 27-28 अप्रैल 2018 को पीएम मोदी चीन के वुहान शहर में अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए जा चुके हैं। मोदी और जिनपिंग के दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन से पहले चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने कहा कि भारत और चीन को क्षेत्रीय स्तर पर संवाद के माध्यम से शांतिपूर्वक विवादों का हल करना चाहिए।

जोरों पर तैयारियां

भारत-चीन के बीच आगामी अनौपचारिक शिखर बैठक से पहले नजदीक स्थित विश्व धरोहर स्थल महाबलीपुरम में प्रमुख स्थानों पर महात्मा बुद्ध और लड़ते हुए सॉंड़ों की मूर्तियां लगाई जा रही हैं। लड़ते हुए सॉंड़ों की मूर्तियां तमिलनाडु के पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ की प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अगले हफ्ते होने वाली उच्च स्तरीय बैठक से पहले इस तटीय शहर में कई सारी गतिविधियां देखी जा रही है। तटीय मंदिर और चट्टानों को काट कर बनाये गये पांच रथों सहित अन्य धरोहर स्मारकों को सजाया जा रहा है। 

स्मारकों की साफ सफाई के दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने की हिदायत के साथ इस काम के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक हल्की रौशनी का प्रभाव देने के लिए एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। चेन्नई में जीएसटी रोड को भी साफ किया जा रहा है जहां हवाई अड्डा स्थित है। 

चेन्नई हवाई अड्डे के आसपास की सड़कों को साफ सुथरा किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ चेन्नई पहुंचे थे। शिखर वार्ता के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे हैं।

टॅग्स :जी जिनपिंगमोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी