लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद का 76वां जन्मदिन : उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देशवासियों ने शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशवासियों ने उन्हें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

राष्ट्रपति कोविंद ने शुभकामनाओं के लिये आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन आर्शीवाद से उन्हें और अधिक समर्पण के साथ देश एवं लोगों की सेवा करने की प्रेरणा तथा ताकत मिलती है।

एक अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में परौंख गांव में कोविंद का जन्म हुआ था।

उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, “भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मेरी कामना है कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, खुशी तथा राष्ट्र की सेवा कई और वर्षों तक करने का आशीर्वाद मिले।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान देना अनुकरणीय है।

मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है। समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के हर वर्ग के कल्याण और समाज में समता व समरसता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रेरणीय है। आपके ज्ञान व अनुभव से देश को निरंतर लाभ मिला है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?