लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद सहित अन्य लोगों ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 1 जुलाई उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को 72 साल के हो गए । इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं । ईश्वर आपको सुखी, स्वस्थ एवं लंबी आयु दें ताकि आप राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहें ।’’

वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हुए कहा, ‘‘ आपके स्नेह और प्रेम से मुझे हर दिन राष्ट्र की सेवा में अपने प्रयास और बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी ।

शाह ने कहा, ‘‘ उनका ज्ञान और अनुभव हमारी प्रेरणा का निरंतर स्रोत है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें ।’’

गौरतलब है कि वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावतापलेम में हुआ था. उस समय यह मद्रास राज्य में स्थिति था । आज यह आंध्र प्रदेश में है।

उपराष्ट्रपति नायडू ने इस अवसर पर अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर अपने स्वजनों और शुभचिंतकों की शुभ कामनाएं प्राप्त हुईं, आपकी आत्मीयता से मैं अभिभूत हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"