लाइव न्यूज़ :

गर्भवती महिलाएं भी अब लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन, CoWIN ऐप के अलावा वॉक-इन रजिस्ट्रेशन की भी होगी सुविधा

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 3, 2021 08:24 IST

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गर्भवती महिलाएं भी अब टीका लगवा सकती हैं और को-विन ऐप और वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टीका ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर राज्यों के साथ की गई चर्चाअब गर्भवती महिलाएं लगवा सकती है टीका , वॉक-इन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधाएनटीएजीआई-एसटीएससी ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन की सिफारिश की थी

दिल्ली : अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकती हैं। वह वैक्सीन के लिए स्लॉट CoWIN APP या वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी बुक कर सकती हैं। शुक्रवार को सरकार ने इसकी इजाजत देते हुए इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए राज्यों के साथ नियम और प्रक्रियाओं को साझा किया । हालांकि पहले इस बात को लेकर चिंता थी कि गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने से कहीं मां और बच्चे को स्वास्थ्य को खतरा न हो लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 का  टीका लगाया जा सकता है और जरूर लगाना चाहिए ।

आपको बताते दें कि सरकार ने पिछले महीने स्तनपान कराने वाली माताओं को वैक्सीन लेने की अनुमति दी थी लेकिन गर्भवती महिलाओं को नहीं । तब सरकार ने कहा था कि हमारे पास सुरक्षा और प्रभावकारिता डाटा की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की अनुमति नहीं दी थी क्योंकि गर्भवती महिलाओं पर टीके को लेकर कोई परीक्षण नहीं किया गया था । 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने पिछले हफ्ते एएनआई से कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश दिए हैं कि गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा सकता है। टीकाकरण उनके लिए जरूरी है और दिया जाना चाहिए । 

मई में राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण को लेकर  चर्चा की थी । समिति ने 28 मई की बैठक में कहा कि महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एनटीएजीआई-एसटीएससी ने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से बाहर नहीं करने की सिफारिश की है क्योंकि जोखिम की संभावना बहुत अधिक है और लाभ जोखिम से कहीं अधिक है ।

हालांकि कोविशाल्ड से होने वाली क्लॉटिंग की समस्या मां और बच्चे के लिए  नुकसानदायक हो सकता है । इस बारे में संदेह उठाया गया था, लेकिन समिति ने जोखिम से कहीं अधिक लाभ का फैसला किया । हालांकि टीकाकरण से पहले गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से सूचित किया जाना चाहिए ।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसभारत सरकारकोविशील्‍ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण