लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: इफको के फूलपुर संयंत्र में गैस रिसाव, सहायक प्रबंधक व उप प्रबंधक की मौत, 16 अन्य प्रभावित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:16 IST

Open in App

दिल्ली/ प्रयागराज, 23 दिसंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर स्थित इफको के उर्वरक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव की घटना में सहायक प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य कर्मचारी प्रभावित हुए। कंपनी ने बुधवार को बताया कि हालांकि, रिसाव को जल्द रोक दिया गया और कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैस रिसाव से 16 अन्य कर्मचारी प्रभावित हुए और इनमें से तीन संविदा कर्मियों समेत 14 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। इन सभी की हालत स्थित है। जबकि दो कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इफको ने कहा, ‘‘हमारे आपात प्रतिक्रिया समूह, अग्निशमन, सुरक्षा टीम और संयंत्र परिचालन करने वाले कर्मचारियों ने बहादुरी से काम किया और रिसाव को एक छोटे इलाके तक ही सीमिति किया और कुछ समय में ही स्थिति सामान्य हो गई।’’

कंपनी ने कहा कि कार्यकारी निदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है जो मंगलवार रात को हुई इस घटना के कारण का पता करेगी।

इफको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी ने कहा, ‘‘ हम कल रात करीब साढे़ दस बजे प्रयागराज के फूलपुर अमोनिया यूरिया संयंत्र में यांत्रिकी खराबी की वजह से हुई दुर्भाग्यपूर्ण पर घटना पर खेद जताते हैं। हमारे कर्मचारियों ने बहादुरी से स्थिति का सामना किया।’’

इफको ने बयान में कहा कि हादसा उस समय हुआ जब अमोनिया प्लंजर पंप अचानक टूट कर अलग हो गया और अमोनिया गैस का भारी रिसाव होने लगा।

इफको फूलपुर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात सहायक प्रबंधक वीपी सिंह और उप प्रबंधक अभय नंदन कुमार भी अमोनिया गैस रिसाव की चपेट में आ गए। श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों अधिकारियों को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इफको ने बताया कि 13 अन्य कर्मचारी और तीन संविदा कर्मी भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए हैं।

कंपनी ने बताया कि छह मरीजों का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 10 मरीजों का फूलपुर के कस्बे ही इलाज किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य 14 की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण