Pravasi Bharatiya Diwas Convention 2023: हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं, ठाकुर ने "रंग की राजनीति" के सवाल पर कहा

By मुकेश मिश्रा | Published: January 8, 2023 06:31 PM2023-01-08T18:31:05+5:302023-01-08T18:32:16+5:30

Pravasi Bharatiya Diwas Convention 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं।

Pravasi Bharatiya Diwas Convention 2023 Minister Anurag Thakur says believes in blood relation not color passport indore see video | Pravasi Bharatiya Diwas Convention 2023: हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं, ठाकुर ने "रंग की राजनीति" के सवाल पर कहा

21वीं सदी में नई तकनीक से काम के नए क्षेत्र बनेंगे।

Highlightsमहात्मा गांधी 108 साल पहले दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।21वीं सदी में नई तकनीक से काम के नए क्षेत्र बनेंगे।शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने इंदौर आए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

इंदौरः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8 जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 में उद्घाटन भाषण दिया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी 108 साल पहले दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

"रंग की राजनीति" के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं। दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदौर में कहा कि जब हम भविष्य में काम करने की बात करते हैं तब हम ABC की बात करते हैं। इसमें A का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, B का मतलब ब्लॉकचैन और C का मतलब क्लाउड कंप्यूटिंग है। 21वीं सदी में नई तकनीक से काम के नए क्षेत्र बनेंगे।

भारत की प्रगति में प्रवासी भारतीय विश्वसनीय भागीदारः मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने इंदौर आए अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने आपके भावभीने स्वागत के लिए पूरे शहर को रंगोली और विद्युत साज-सज्जा से जगमगाया है। इंदौर ने आपके लिए पलक पावड़े बिछाएँ हैं। मैं प्रदेश की ओर से आपका स्वागत करता हूँ। मध्य प्रदेश, देश का दिल है और आप हमारे दिल के टुकड़े हैं।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया के क्षेत्र में गतिविधियों से विश्व में विशेष स्थान बनाया है। ज्ञान-शक्ति और अर्थ-शक्ति के साथ आत्म-निर्भर भारत का निर्माण जारी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं को नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निश्चित लक्ष्य, कठोर परिश्रम, धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का साहस रखने से ही सफलता मिलती है।

Web Title: Pravasi Bharatiya Diwas Convention 2023 Minister Anurag Thakur says believes in blood relation not color passport indore see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे