लाइव न्यूज़ :

रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सक्सेस रेट 99 प्रतिशत, जानें कांग्रेस में एंट्री पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली क्या बोले

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:22 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने जी-23 समूह को कायम रखने का विरोध किया। जी-23 की “कोई भूमिका नहीं रह गई और वह अप्रासंगिक हो गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देआंतरिक सुधारों को कांग्रेस का पुनरुत्थान करार दिया।पंजाब में अचनाक हुए नेतृत्व परिवर्तन पर मोइली ने कहा कि पार्टी ने स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला।कैप्टन अमरिंदर सिंह की सहराना की है जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

बेंगलुरुः पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में संभावित प्रवेश का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि उन्हें किशोर को महत्वपूर्ण पद दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।

मोइली ने कहा, “ प्रशांत किशोर 99 प्रतिशत सफलता दर वाले चुनाव रणनीतिकार हैं और उन्होंने स्वेच्छा से हमारे साथ सहयोग करने को कहा है। (किशोर को पार्टी में लाने की) प्रक्रिया जारी है।” उन्होंने किशोर के पार्टी में आने और अन्य आंतरिक सुधारों को कांग्रेस का पुनरुत्थान करार दिया।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया कि यदि किशोर को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं है, मोइली ने कहा, “ मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं।” पंजाब में अचनाक हुए नेतृत्व परिवर्तन पर मोइली ने कहा कि पार्टी ने स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला।

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सहराना की है जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की बागडोर सौंपी गई है। मोइली ने कहा कि कुछ नेताओं ने जी-23 (23 असहमत नेताओं का समूह) का “दुरुपयोग” किया और कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अब भी इस समूह के बने रहने का समर्थन करता है तो यह “निहित स्वार्थ” के लिए होगा।

क्योंकि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी में सुधार पहले ही शुरू हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल किए जाने का भी पुरजोर समर्थन किया और कहा कि उनको पार्टी में लेने का विरोध करने वाले “सुधार विरोधी” हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीPunjab Cabinetपंजाब कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव