लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार में हार के बाद सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 22:43 IST

बैठक में किशोर के साथ पार्टी के नेताओं, जैसे पूर्व सेना उपाध्यक्ष एस.के. सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरी भी उपस्थित थे।

Open in App

पटना:प्रशांत किशोर नीत जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद शनिवार को पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। पार्टी प्रवक्ता सैयद मसिह उद्दीन ने एक बयान में कहा कि अगले डेढ़ माह में नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की।

बैठक में किशोर के साथ पार्टी के नेताओं, जैसे पूर्व सेना उपाध्यक्ष एस.के. सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरी भी उपस्थित थे। बयान में कहा गया कि पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य की सभी 12 संभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां वे एक प्रभावी और सक्रिय संगठनात्मक ढांचा फिर से बनाएंगे। 

पार्टी नेताओं की यह टीम हार के कारणों की पहचान करने और अनुशासनहीनता या आंतरिक विश्वासघात में दोषी नेताओं के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विस्तृत चर्चा करेगी। जन सुराज पार्टी विधानसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई, और उसके अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। 

इनपुट - भाषा एजेंसी

टॅग्स :जन सुराजप्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो