लाइव न्यूज़ :

14 दिनों से अनशन कर रहे प्रशांत किशोर ने तोड़ा अपना अनशन, पहले गंगा में लगाई डुबकी फिर खाया केला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2025 18:12 IST

अनशन तोड़ने के बाद पीके ने कहा कि अब सिर्फ छात्रों की बात करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने ऐलान किया कि अब वह इसी आश्रम में रहेंगे। अब गांधी जी के बताए मार्गों पर चलना होगा। गांधी मैदान को मैंने तो छोड़ दिया। लेकिन अब इसी आश्रम से हमलोग आगे चलेंगे।

Open in App

पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से अनशन कर रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को अपना अनशन तोड़ दिया। आज गंगा नदी में स्नान के बाद मरीन ड्राइव में बने टेंट सिटी में पहले उन्होंने पूजा की। फिर समर्थकों के हाथों केला खाकर आमरण अनशन तोड़ा। इस दौरान उनके समर्थक भी बेहद खुश नजर आए। अनशन तोड़ने के बाद पीके ने कहा कि अब सिर्फ छात्रों की बात करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने ऐलान किया कि अब वह इसी आश्रम में रहेंगे। अब गांधी जी के बताए मार्गों पर चलना होगा। गांधी मैदान को मैंने तो छोड़ दिया। लेकिन अब इसी आश्रम से हमलोग आगे चलेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आश्रम बिहार के उन तमाम लोगों के लिए होगा, जिसके साथ गलत हो रहा है। इस आश्रम का नाम बिहार सत्याग्रह आश्रम रखा गया है। आज से इसी कैंप में ही रहूंगा। बिहार में जो लोग यहां की व्यवस्था से परेशान हैं, यहां पर बेहतर व्यवस्था चाहते हैं, पढ़ाई रोजगार चाहते हैं, जिनके साथ अन्याय हो रहा है, उनके खिलाफ सत्य का यह अभियान हम लोग यहां से शुरू कर रहे हैं। आने वाले कई हफ्तों तक हम यहीं पर रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब सत्याग्रह करेंगे। जो तब तक चलेगा जब तक अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं होता। 

उन्होंने कहा कि इस टेंट सिटी में आज से सत्याग्रह शुरू हो रहा है। जिसमें आने वाले हफ्तों में लाखों लोगों को शामिल किया जाएगा। बिहार में कानून, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर यह सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। बता दें कि अनशन तोड़ने से पहले प्रशांत किशोर ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की इसे लेकर हवन कुंड बनाया गया था। 

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को 6 जनवरी को पटना पुलिस ने अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसी दिन कोर्ट से उन्हें बेल दे दिया गया। उसके बाद प्रशांत किशोर ने अनशन जारी रखा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई तो उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन प्रशांत किशोर ने अपना अनशन जारी रखा।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब