लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बिहार के लोगों से मारपीट मामले में प्रशांत किशोर का आरोप, वीडियो शेयर कर कहा- तेजस्वी यादव ने विधानसभा में झूठ बोला

By शिवेंद्र राय | Updated: March 5, 2023 14:38 IST

मामले को लेकर हो रहे हंगामे के बीच बिहार सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों की टीम तमिलनाडु भेज दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस बारे में बात भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में हुई बिहार के लोगों के साथ मारपीट के बाद गर्माई राज्य की सियासत प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोपकहा- तेजस्वी यादव ने विधानसभा में झूठ बोला

पटना: तमिलनाडु में हुई बिहार के लोगों के साथ मारपीट के मामले के बाद राज्य में सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा पहले ही नीतीश और तेजस्वी पर हमलावर है वहीं अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी सरकार पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस पूरे मामले में सरकार सच्चाई नहीं बता रही है और तेजस्वी यादव ने विधानसभा में झूठ बोला।

बिहार के लोगों के साथ हुई मारपीट की एक घटना का वीडियो  अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि यह तमिलनाडु का वीडियो है जिसमें हिंदी भाषी लोगों को तमिल लोग पीट रहे हैं । प्रशांत किशोर ने लिखा, यह वीडियो तमिलनाडु रेलवे पुलिस ने 16 फरवरी को शेयर किया है। तमिलनाडु सरकार के डीजीपी को जीआरपी चेन्नई में रजिस्टर्ड इस एफआईआर के स्टेटस के बारे में भी बताना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कुछ लोग वीडियो को फेक बता रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा मे कहा है कि ये सब गलत वीडियो है, लेकिन मैं अभी दो दिन बाद सही वीडियो भी जारी करूंगा। जिसको को जो बोलना है वो उस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।"

बता दें कि मामले को लेकर हो रहे हंगामे के बीच बिहार सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों की टीम तमिलनाडु भेज दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस बारे में बात भी की है। स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि प्रवासी मजदूरों पर कथित 'हमलों' की अफवाह फैलाने वाले लोग भारत की अखंडता के खिलाफ काम कर रहे हैं।

तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि जो लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं, फेक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और राज्य में डर और तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारप्रशांत किशोरतेजस्वी यादवतमिलनाडुएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस