लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: अभिनेत्री पूजा भट्ट के बाद राहुल गांधी के साथ दिखे प्रशांत भूषण, MRPS नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी हुए शामिल

By भाषा | Updated: November 6, 2022 11:36 IST

भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कहा, ‘‘यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 60 वां दिन है और हर सुबह की तरह यात्रा मैसूर के सेवा दल के ‘प्यारी जन’ के साथ राष्ट्र गीत, ध्वज गीत और राष्ट्रगान के गायन से शुरू हुई। आज हम मेडक से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रशांत भूषण भी दिखाई दिए है। ऐसे में आज की यात्रा में एमआरपीएस नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी शामिल हुए है। सूत्रों की माने तो भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना चरण सोमवार को समाप्त हो जाएगा।

हैदराबाद: तेलंगाना में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 60वें दिन वरिष्ठ वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण इसमें शामिल हुए है। इससे पहले बॉलीवुड अभीनेत्री पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुई थी। पूजा भट्ट ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें वे इस यात्रा पर बोलती हुई नजर भी आई थी। 

एमआरपीएस नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी यात्रा में हुए शामिल

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए संघर्ष करने वाले संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) के नेता मांडा कृष्ण मडिगा ने भी रविवार सुबह मेडक जिले के अल्लादुर्ग से फिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। 

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर क्या कहा

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया है और कहा है, ‘‘यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 60 वां दिन है और हर सुबह की तरह यात्रा मैसूर के सेवा दल के ‘प्यारी जन’ के साथ राष्ट्र गीत, ध्वज गीत और राष्ट्रगान के गायन से शुरू हुई। आज हम मेडक से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ रहे हैं।’’ 

इससे पहले राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई पर बोला था

शनिवार को मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने 23 अक्टूबर को राज्य में प्रवेश किया था। 

सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना चरण का समापन सोमवार को होगा। ऐसे में वायनाड से सांसद राहुल गांधी कामारेड्डी जिले में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीप्रशांत भूषणपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी