लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं की आबादी के अनुपात में संसद की सीटों को बढ़ाने की जरूरत: प्रणब मुखर्जी

By भाषा | Updated: February 16, 2019 08:03 IST

वर्तमान में लोकसभा में 545 सीटें हैं। इनमें से 543 निर्वाचित सीटें हैं तथा दो सीटें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुखर्जी ने यहां विज्ञान भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1977 से यह संख्या बढ़ाई नहीं गई है।वर्तमान में लोकसभा में 545 सीटें हैं। इनमें से 543 निर्वाचित सीटें हैं तथा दो सीटें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदाताओं की संख्या के अनुपात में संसद में सीटें बढ़ाने की वकालत करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश के सर्वाधिक लोकतांत्रिक संस्थान को ‘सही मायने में प्रतिनिधिवादी’ बनने की आवश्यकता है। 

मुखर्जी ने यहां विज्ञान भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1977 से यह संख्या बढ़ाई नहीं गई है।

अपने संबोधन में मुखर्जी ने कहा, ‘‘संसदीय व्यवस्था में प्रवेश करने वाली कुछ अन्य समस्याओं की ओर भी मैं आपका ध्यान खींचना चाहूंगा। मतदाताओं का विषमतापूर्ण बड़ा आकार तथा उसी प्रकार से प्रतिनिधियों की संख्या चिंता का कारण है।’’ 

लोकसभा में कुल 545 सीटें 

वर्तमान में लोकसभा में 545 सीटें हैं। इनमें से 543 निर्वाचित सीटें हैं तथा दो सीटें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ देश के सर्वाधिक लोकतांत्रिक संस्थान को ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाने के लिए जनसंख्या के अनुपात में संसद में सीटें बढ़ाने की जरूरत है।’’  मुखर्जी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भाषणों के संकलन को जारी करने के अवसर पर बोल रहे थे।

उप राष्ट्रपति ने अपने भाषण में संसद तथा राज्यों में विधानसभाओं की कार्यवाही बाधित किए जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रणब मुख़र्जीसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल