लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे मामले पर महाराष्ट्र सरकार पर बरसे प्रकाश जावड़ेकर, उद्धव सरकार को बताया 'महावसूली आघाड़ी सरकार'

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 9, 2021 07:54 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को जम कर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा। दिलचस्प ये भी रहा कि हमला शिवसेना पर ही किया गया। एनसीपी का नाम जावड़ेकर ने नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को महावसूली आघाड़ी सरकार कहा हैसचिन वाझे प्रकरण का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि लूट और वसूली ही महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य बन गया हैप्रकाश जावड़ेकर हालांकि अनिल देशमुख और एनसीपी पर मुखर नजर नहीं आए और शिनसेना पर ही निशाना साधा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को महावसूली आघाड़ी सरकार करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम 'कलेक्ट मनी फ्रॉम पुलिस' बन गया है. लूट और वसूली करना ही राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य बन गया.

उन्होंने उद्धव सरकार से फौरन सत्ता छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने यह अधिकार खो दिया है. वरिष्ठ भाजपा नेता जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया ने पहली बार देखा कि मुंबई में पुलिस ही बम रखती है. एनआईए की जांच का सामना कर रहे सचिन वाझे के पत्र का हवाला देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर संगीन आरोप लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि यह पूरी लूट की सरकार चल रही थी लेकिन अनिल परब पर आरोप लगते ही संजय राऊत से लेकर उद्धव ठाकरे तक ने कदम पीछे हटा लिए. अब उसके खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया है.

जावड़ेकर ने उद्धव ठाकरे और संजय राऊत के वीडियो जारी करते हुए कहा कि सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए पहले सचिन वाझे का बचाव किया गया, लेकिन जब पोल खुल गई तो उसके खिलाफ बयान शुरू हो गए.

जावड़ेकर ने राकांपा का नहीं लिया नाम

जावड़ेकर ने सरकार पर जिस तरह आरोप लगाए उससे साफ है कि भाजपा के निशाने पर सीधे तौर पर शिवसेना है. वह अनिल देशमुख पर भी उतने मुखर नजर नहीं आए जितना तीखा हमला उन्होंने शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर किया. अपने आरोपों में उन्होंने राकांपा या कांग्रेस का एक बार भी नाम नहीं लिया.

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारसचिन वाझेशरद पवारअनिल देशमुखराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?