लाइव न्यूज़ :

PM-शिव लिंग वाले बयान पर जावडेकर का वार, कहा- 1984 में राजीव गांधी ने विपक्ष को कहा था 'बिच्छु'

By भाषा | Updated: October 29, 2018 01:59 IST

बता दें कि शशि थरूर पीएम मोदी को शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह बताया है और कहा है कि ऐसे बिच्छू को न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री और शिव लिंग पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है जो 1984 में चुनावों के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा विपक्ष को ‘बिच्छु’ कहे जाने से स्पष्ट हो गई थी।

उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से माओवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आने वाले कुछ वर्षों में नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस का कोई नेता उपलब्ध नहीं हो सका ।

संवाददाता सम्मेलन में जावडे़कर ने कहा, ‘‘जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी । नक्सलवाद अपने चरम पर था। नक्सलवादियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र पहले के मुकाबले घटकर एक तिहाई रह गया है।’’ 

जावडे़कर ने शनिवार को थरूर द्वारा दिए गए उस तथा-कथित बयान की आलोचना की जिसमें थरूर ने दावा किया था कि आरएसएस के एक सूत्र ने किसी पत्रकार से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिव लिंग पर बैठे उस बिच्छु की तरह हैं जिन्हें न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न हीं चप्पल से मारा जा सकता है।’’ 

टिप्पणी के बारे में सवाल करने पर जावडे़कर ने कहा, ‘‘कांग्रेस कयास लगा रही है कि राजनीतिक स्तर पर मोदी का मुकाबला कैसे करें, इसलिए वह अपमान करने पर उतर आयी है। राहुल बाबा रोज-रोज अपमान करते हैं। लोग वही करेंगे जो उन्हें आता है। शशि थरूर थोड़े सभ्य हैं लेकिन वह भी बिच्छु वाली टिप्पणी पर आ गए हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘1984 में कांग्रेस का विज्ञापन था। राजीव गांधी 1984 के चुनावों में विपक्ष को बिच्छु कहने वाला विज्ञापन लेकर आए थे। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरशशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण