लाइव न्यूज़ :

मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर को पेशी से मिली छूट, सोमवार को होगी अगली सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 18:46 IST

विशेष लोक अभियोजक अविनाश रसल ने कहा कि ठाकुर के वकीलों ने मुंबई की अदालत के विशेष न्यायाधीश वी. एस. पडलकर से पेश होने से छूट मांगी. अदालत ने पेशी से छूट की याचिका मंजूर कर ली और मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की.

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार पिछले सप्ताह अदालत में पेश हुईं. अदालत ने पेशी से छूट की याचिका मंजूर कर ली और मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की.

भाजपा की लोकसभा सांसद और मालेगांव विस्फोट केस की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मामले के संबंध में विशेष अदालत में पेश होने से आज छूट दे दी गई.

विशेष लोक अभियोजक अविनाश रसल ने कहा कि ठाकुर के वकीलों ने मुंबई की अदालत के विशेष न्यायाधीश वी. एस. पडलकर से पेश होने से छूट मांगी. अदालत ने पेशी से छूट की याचिका मंजूर कर ली और मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की.

ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार पिछले सप्ताह अदालत में पेश हुईं. हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर इस सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक पेश होने से छूट मांगी थी.

अदालत ने पिछले महीने सभी आरोपियों को सप्ताह में एक बार पेश होने के निर्देश देते हुए कहा था कि अगर ठोस कारण दिए गए तो पेश से छूट दी जाएगी.

ठाकुर और छह अन्य आरोपी गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे का सामने का रहे हैं.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालमालेगांव धमाका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप